सम्बंधित जानकारी
- क्या रणवीर सिंह की '83' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए मिला करोड़ों का ऑफर? मेकर्स ने बताई सच्चाई
- कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आईं विद्या बालन, दान करेंगी 1000 पीपीई किट्स
- मौसमी चटर्जी को आंटी की अजीब जिद के कारण करनी पड़ी थी शादी
- फिरोज़ खान : बॉलीवुड के क्लिंट ईस्टवुड
- सनी लियोनी ने वीडियो शेयर कर बताई पति डेनियल वेबर की सच्चाई, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
लॉकडाउन में करण जौहर ने शेयर की मजेदार सेल्फी़, पहचानना मुश्किल
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में महीने भर से लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह से हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर है। लॉकडाउन की वजह से कामकाज तो बंद है ही साथ ही राशन के अलावा कोई और सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें उनका छुपा रूप सबको देखने को मिल गया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके सफेद बाल नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए करण ने लिखा 'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे।' घर पर रहते हुए करण इस सेल्फी में अपने सफेद बाल फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि करण जौहर का एक अनदेखा रूप देखने के बाद लोगों को बड़ा झटका लगा है और कई फैन्स इस बारे में बात कर रहे हैं। करण जौहर की ये फोटो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लॉकडशउन में करण जौहर अपने बच्चों के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। वह उनके साथ रोज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। फैन्स भी उनके ये वीडियोज़ काफी पसंद कर रहे हैं।
