1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar reportedly gets a face insurance at age of 53

करण जौहर ने करवाया अपनी बॉडी के खास पार्ट का इंश्योरेंस, दोस्त से प्रेरित होकर उठाया कदम!

Karan Johar
फिल्ममेकर करण जौहर अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 53 साल की उम्र में भी करण काफी फिट हैं। वहीं अब करण जौहर अपनी बॉडी के एक खास पार्ट का इंशयोरेंस करवाकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों के अनुसार करण जौहर ने अपने चेहरे का इंश्योरेंस करवाया है। 
 
रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि करण ने साउथ कोरिया में अपना फेस इंश्योरेंस करवाया है। उन्होंने ये कदम साउथ कोरिया में अपने एक करीबी दोस्त से प्रेरित होकर उठाया। 
पोस्ट में लिखा है, चर्चाएं हैं कि करण जौहर सीक्रेटली कई बार साउथ कोरिया गए थे, ताकि अपने चेहरे का इंश्योरेंस करवा सकें। उन्हें इसकी प्रेरणा अपने एक दोस्त से मिली, और वहां यह ट्रेंड चल रहा है। इंसाइडर्स का कहना है कि इसके बाद से वह ज्यादा रिलैक्स नजर आ रहे हैं। 
 
पोस्ट में आगे लिखा है, करण अब हंसते भी ज्यादा हैं, चिड़चिड़े भी कम हुए हैं, यहां तक कि उन्होंने काम पर एक तारीफ भी की! अभी तक उनकी तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस इंश्योरेंस में मुहांसे, सनबर्न और झुर्रियां भी कवर होंगी? और इसका प्रीमियम कितना होगा?
 
करण जौहर पहले सेलेब्स नहीं 
बॉडी के किसी हिस्से का इंश्योरेंस करवाने वाले करण जौहर पहले सेलेब्स नहीं है। अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवाया है। वहीं कहा जाता है कि जॉन अब्राहम ने बट का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी पाउटी स्माइल का इंश्योरेंस करवाया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ, कहानियों को क्रिएटिव ढंग से करेंगे बयां