Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar, Birthday

बॉलीवुड ने दी करण जौहर को जन्मदिन की शुभकानाएं

करण जौहर
फिल्मकार करण जौहर आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।
 
आलिया भट्ट ने भी करण के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, ‘‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। करण आप मेरे पिता, मेरे शिक्षक और आखिर में (पर अंतिम नहीं) घर में मेरे फैशन पुलिस (जो कि काफी मायने रखता है) हो..हा हा हा..। मुझे नहीं पता मैं आपके बिना क्या करती। बहुत सारा प्यार करण।’’ 
 
अभिनेता वरुण धवन ने भी करण के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो करण... आपको जीवन में आगे और खुशियां मिलें..। मैं जितने भी लोगों को जानता हूं... उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ है। जैसे हैं वैसा होने के लिए शुक्रिया.।’’ 
अनिल कपूर ने लिखा, ‘‘पिताओं की श्रेणी में नए करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह साल अभी तक आपके लिए बेहतरीन रहा है..उम्मीद है आगे भी ऐसा ही रहेगा।’’ मलाइका करोड़ा ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो बेहद उन्मादी करन..आपकी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा बनी रहे।’’ 
 
शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘‘प्रिय करण जन्मदिन की शुभकामनाएं। अब आपके परिवार में दो और लोग जुड़ जाने से आपकी खुशी और सफलता भी दोगुनी हो जाएं।’’ 
 
गौरी खान ने करण, पति शाहरुख और बेटे आर्यन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो करण।’’ 
 
फराह खान ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक करण...। बहुत सारा प्यार।’’ 
 
अभिनेता सचिन जोशी ने लिखा, ‘‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं करण... भगवान आपके सभी सपने एवं इच्छाएं पूरी करें। आने वाला साल बेहतरीन हो।’’ 
 
मॉडल एंव अभिनेत्री सूफी चौधरी ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय करण... नटखट, व्यावहारिक, ईमानदार, हर चीज में बेहतरीन और अब सर्वश्रेष्ठ पिता भी। आपको जीवन में सभी खुशियां एवं अच्छा स्वास्थ्य मिले। बहुत सारा प्यार।’’ 
 
संगीतकार सचिन-जिगर ने लिखा, ‘‘करण को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... फिल्म जगत के सबसे रचनात्मक व्यक्ति।’’ 
 
मशहूर पत्रकार बरखा दत्त ने भी करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘‘हंसमुख, हार्दिक, नटखट करण को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं... जो यारों के यार होने के नाते हमेशा मुझे हरा देते हैं... आप का आने वाला साल बेहतरीन हो।’’(भाषा) 
ये भी पढ़ें
सलमान खान से क्यों नाराज चल रहे हैं अरबाज खान