Hanuman Chalisa
✕

करण देओल ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारी, शेयर किया अपना नया लुक

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (14:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब करण देओल अपनी अगली‍ फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। 

 
करण देओल क्राइम कॉमेडी फिल्म 'वेले इन दिल्ली' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, नया लुक, नई शुरुआत।
 
खबरों के अनुसार करण देओल की इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू होने वाली है। हाल ही में करण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस फिल्म का निर्देशक देवेन मुंजाल कर रहे है। 
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। यह साउथ फिल्म 'ब्रोचेवारेवारुरा' की हिन्दी रीमेक होगी, जिसमें श्री विष्णु, निवेथा थॉमस, निवेथा पेथुराज और सत्यादेव नजर आए थे।
 
बता दें कि इस फिल्म के अलावा करण देओल 'अपने 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में देओल परिवार की 3 जनरेशन साथ नजर आने वाली हैं। 
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख