शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kapil dev biopic film 83 dhairy karwa play ravi shastri role
Written By

कपिल देव की बायोपिक फिल्म में ये एक्टर निभाएगा रवि शास्त्री का रोल

कपिल देव की बायोपिक फिल्म में ये एक्टर निभाएगा रवि शास्त्री का रोल - kapil dev biopic film 83 dhairy karwa play ravi shastri role
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म के हिट होते ही रणवीर सिंह फिर से अपनी अगली फिल्म कपिल देव की बायोपिक को लेकर चर्चा में आ गए है। इस फिल्म में रणवरी पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। 
 
यह फिल्म 1983 विश्व कप की विनर्स टीम पर आधारित है, इसलिए मेकर्स टीम के सदस्यों की खोज में लगे हुए है। फिल्म की कास्ट को लेकर आए दिन खुलासे भी हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रवि शास्त्री के रोल के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फेम एक्टर धैर्य कारवा का नाम सामने आ रहा है। 
 
धैर्य ने उरी में कैप्टन सरताज सिंह चंदोक का रोल प्ले किया था। खबरों के मुताबिक मुंबई में रणवीर सिंह और फिल्म के बाकी सभी कास्ट के साथ क्रिकेट की प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। वे रवि शास्त्री के लहजे को अपनी अदायगी में ढालने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं और मधु मंतेना प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी टीम मैनेजर पीआर मान सिंह के रोल में नजर आएंगे। बलविंदर सिंह संधू के रोल में ऐमी विर्क और मदन लाल के रोल में हार्डी संधू नजर आएंगे। संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल निभाएंगे। मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम और सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज बासिन नजर आएंगे। 
ये भी पढ़ें
टोटल धमाल : फिल्म समीक्षा