dharma sangrah
✕

जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौट करेंगी यह काम, मनाली में करेंगी फिल्म की तैयारी

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (18:06 IST)
एक्ट्रेस कंगना रनौट तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम थलाइवी होगा और इस फिल्म को हिंदी के साथ ही साथ तमिल और तेलुगूा  में भी रिलीज किया जाएगा।


कंगना जल्द ही अपनी रोल की तैयारियों के लिए मनाली पहुंच रही हैं। जहां फिल्म के मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां अगस्त के अंत में करने जा रहे हैं वही गैरी ओल्डमैन जैसे इंटरनेशनल प्रोफेशनल्स को भी मेकअप और प्रोस्थेटिक्स के लिए इस फिल्म के साथ जोड़ा जा सकता है।
 
Photo : Instagram
निर्देशक एल विजय इस प्रोजेक्ट को अक्टूबर में फ्लोर पर ले जाने की कोशिश में हैं। इस फिल्म की शूटिंग मैसोर में शुरू होगी। इसके बाद चेन्नई में भी फिल्म की शूटिंग होगी और फिर मुंबई में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।

कंगना इस फिल्म के लिए तमिल सीखने की भी कोशिश करेंगी। जाहिर है, कंगना के लिए आयरन लेडी ऑफ इंडिया जयललिता का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है।
 
इस फिल्म को एल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और विष्णु इंदुरी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जयललिता एक महान एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व सीएम थीं। जयललिता का निधन साल 2016 में हुआ था। वे साल 1991 से लेकर साल 2016 तक तमिलनाडु की सीएम रहीं हैं।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख