रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut bought a Banglow in Manali
Written By

कंगना रनौट ने खुद को दिया 30 करोड़ रुपये का तोहफा

कंगना रानौत
वर्सेटाइल एक्ट्रेस कंगना रनौट फिलहाल फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वे एक और बात से चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में सभी ने जमकर नए साल का जश्न मनाया, वहीं कंगना ने खुद को नए साल का तोहफा दिया है। 
 
खबर है कि कंगना ने मनाली में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। मनाली के इस शानदार घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कंगना का होमटाउन मनाली है और इस खूबसूरत जगह पर कौन अपना घर नहीं चाहेगा। ऐसे में कंगना ने अपनी इस पसंदीदा लोकेशन पर घर खरीदा और खुद को गिफ्ट किया। कंगना ने यह प्लॉट 10 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसके बाद इन्होंने 20 करोड़ रुपए घर बनाने में खर्च किए। 
 
कंगना का नया घर बहुत आलीशान है। इस घर में कुल आठ कमरे हैं। हर कमरे में अलग बालकनी है और हर कमरे से वादियों का मज़ा लिया जा सकेगा। घर का रूफटॉप ग्लास से कवर किया गया है। इसके लीविंग रूम में एक फायर प्लेस भी है, मनाली के लोकल हेंडीक्राफ्ट का भी कलेक्शन है, कंगना के लिए एक जिम एरिया भी है। इस घर को शुभम गुप्ता ने डिजाइन किया है। 
ये भी पढ़ें
विराट के बाद हार्दिक ने भी थामा एक्ट्रेस का हाथ!