1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kanchana 3, Russian Actress Alexandra Djavi, dead in Goa

कंचना 3 फेम रूसी एक्ट्रेस की गोवा में फंदे से लटकी मिली लाश

कंचना 3
तमिल फिल्म कंचना 3 में अभिनय करने वाली रूसी एक्ट्रेस Alexandra Djavi की गोवा में मौत हो गई। 24 वर्षीय Alexandra Djavi अपने किराए के फ्लैट में फंदे से लटकती पाई गई थीं। वे नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में रहती थी।
 
पुलिस ने Alexandra Djavi की बॉडी को मॉचुरी में रखा है और वे पोस्टमार्टम के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। Alexandra Djavi का बॉयफ्रेंड भी उनके साथ रहता था। जब Alexandra की मौत हुई तब वह बाहर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। 
 
मुंबई रशियन कॉन्सुलेट के गोवा प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम वर्मा ने एक चेन्नई के फोटोग्राफर पर आशंका जताई है। उसका कहना है कि Alexandra ने 2019 में उस फोटोग्राफर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है इसलिए मामले की जांच बारीकी से की जानी चाहिए। 
अगला लेख
Indian Idol 12 के विजेता पवनदीप राजन को अरुणिता ने गिफ्ट में दी Audi Q7?