काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म 'सलाम वेंकी' की रिलीज डेट का ऐलाा कर दिया है। इस फिल्म को रेवती ने निर्देशित कर रही हैं। सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह की बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।
काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सलाम वेंकी का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज की जानकारी साझा की है। पोस्ट को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'सलाम वेंकी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में इस साल 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
बताया जा रहा है कि सलाम वेंकी की कहानी जीवन की चुनौतियों का सामना करते समय एक मां की अविश्वसनीय ताकत की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में की गई थी।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya

