शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kajol had crush on actor akshay kumar revealed by karan johar
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (12:57 IST)

अजय देवगन से पहले इस एक्टर पर था काजोल का क्रश, करण जौहर ने खोला था राज

अजय देवगन से पहले इस एक्टर पर था काजोल का क्रश, करण जौहर ने खोला था राज - kajol had crush on actor akshay kumar revealed by karan johar
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। हालांकि, जब दोनों के बीच में प्यार की शुरुआत हुई, तब उससे पहले एक्ट्रेस काजोल को अजय देवगन पर नहीं, बल्कि एक दूसरे एक्टर पर क्रश था। एक समय था जब काजोल अक्षय कुमार की बड़ी दीवानी थीं।
 
काजोल शादी से पहली अक्षय कुमार की एक झलक देखने के लिए एक फिल्म पार्टी में उनकी तलाश कर रही थीं। इसमें उनका साथ दे रहे थे उनके खास दोस्त करण जौहर। खुद करण जौहर ने एक टीवी शो में इसका खुलासा किया कि कैसे अक्षय कुमार काजोल का सबसे बड़ा क्रश हुआ करते थे।


 
करण ने कहा, 'मैं काजोल से हिना फिल्म के प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय पर बड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में अक्षय को ढूंढ रही थीं। मैं काजोल का इसमें साथ दे रहा था। हालांकि हमें अक्की मिले नहीं, लेकिन हमारी दोस्ती की शुरुआत हो गई। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे और इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।'
 
बता दें कि अक्षय कुमार और काजोल ने एक साथ फिल्म 'ये दिल्लगी' में भी काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। फिल्म का गाना 'देखो जरा देखो' बहुत फेमस हुआ था। इस गाने में काजोल और अक्षय कुमार ने साथ में डांस किया था। 
 
वहीं काजोल के साथ अजय देवगन की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में के कहा था कि हमारी मुलाकात सेट पर हुई थी, ये काफी बोरिंग कहानी है। असल में कोई कहानी ही नहीं है। पहली मुलाकात में अजय देवगन, काजोल को घमंडी लगे थे क्योंकि वो ज़्यादा बातें नहीं करते थे।
ये भी पढ़ें
पालघर में हुई संतों की हत्या पर भड़के फरहान अख्तर, बोले- उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह...