सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन ने शुरू की 'दृश्यम 2' की शूटिंग, अभिषेक पाठक करेंगे निर्देशित
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार
- मशहूर साउथ अभिनेता प्रदीप का दिल का दौरा पड़ने से निधन
- अमिताभ, माही गिल से लेकर कंगना तक: हाल ही के वर्षों में दमदार राजनेता की भूमिका निभाने वाले टॉप 5 एक्टर्स
- फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट के दमदार लुक, माफिया क्वीन का निभा रहीं किरदार
काजोल ने जुहू में खरीदे 2 फ्लैट्स, इतनी है कीमत
इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। बीते दिनों जाह्नवी कपूर, रितिक रोशन, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने करोड़ों रुपए के घर खरीदे हैं। हाल ही में अजय देगवन ने भी मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार घर खरीदा था। अब अजय देवगन की पत्नी काजोल ने भी प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
काजोल ने मुंबई की जुहू स्थित बिल्डिंग 'अनन्या' में दो फ्लैट खरीद हैं। यह फ्लैट इस बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर है। इनकी कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख रुपए बताई जा रही है।
काजोल के दोनों फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 2000 वर्ग फुट है। काजोल ने जनवरी में ही इन दोनों फ्लैट्स के लिए मोटी रकम का भुगतान किया है। संपत्तियों के दस्तावेजों पर 'त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के साथ काजोल देवगन के हस्ताक्षर हुए हैं। ये फ्लैट उनके बंगले 'शिव शक्ति' के पास ही है।
