dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kabir Khan, Tubelight, Salman Khan, Rajkumar Santoshi

ट्यूबलाइट के बाद कबीर के साथ एक और फिल्म करेंगे सलमान खान

कबीर खान
कबीर खान के साथ सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इस समय वे 'ट्यूबलाइट' नामक फिल्म कर रहे हैं। इसके बाद कबीर और सलमान एक फिल्म और करने जा रहे हैं। 
सलमान अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के बैनर तले एक फिल्म करने की योजना अरसे से बना रहे हैं, लेकिन कुछ कारणों से फिल्म शुरू नहीं हो पाई। अतुल के लिए राजकुमार संतोषी फिल्म बनाने वाले थे। संतोषी बहुत धीमी गति से काम करते हैं। सलमान ने उन्हें निश्चित समय पर स्क्रिप्ट पूरा करने के लिए कहा। संतोषी समय पर काम नहीं कर पाए। सलमान ने दूसरा अवसर दिया। फिर संतोषी असफल रहे। 
 
संतोषी के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से असंतोष जताते हुए सलमान ने उनके साथ काम करने का इरादा छोड़ दिया। अब संतोषी की जगह कबीर खान को लाया गया है। वे नई कहानी पर काम करेंगे और सलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे। 'ट्यूबलाइट' के बाद सलमान 'टाइगर जिंदा है' पर काम शुरू करेंगे और उसके बाद कबीर की फिल्म का नंबर आएगा। 
 
ये भी पढ़ें
स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2... टाइगर श्रॉफ के अपोजिट हीरोइन फाइनल