1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jiah khan suicide case actor sooraj panchoil acquitted

जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद आया फैसला, सूरज पंचोली हुए बरी | jiah khan suicide case actor sooraj panchoil acquitted

jiah khan
  • जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी
  • जिया को सुसाइड के लिए उकसाने का लगा था आरोप
  • कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी 
 
jiah khan suicide case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने जिया के बॉयफ्रेंड एक्टर सूरज पंचोली को इस केस में बरी कर दिया है। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 
 
सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद फैसला सुनाया है। कोर्टने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी किया है। खबरों के अनुसार कोर्ट ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। वहीं जिया की मां कोर्ट के इस फैसले से खुश नहीं हैं।
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत से हर कोई हैरान था। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनका एक लेटर भी बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जिया खान केस में एक्टर सूरज पंचोली को आरोपी बनाया था। वहीं जिया की मां ने भी बेटी की मौत का जिम्मेदार सूरज को ठहराया था। 
 
जिया खान ने महज 18 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए जिया को बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद जिया खान आमिर खान के साथ फिल्म गजनी और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल में भी नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा