शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jhanvi not in dostana 2 with siddharth malhotra
Written By

करण की अगली फिल्म में नहीं हैं जाह्नवी कपूर

करण की अगली फिल्म में नहीं हैं जाह्नवी कपूर - jhanvi not in dostana 2 with siddharth malhotra
हाल ही में खबर आई थी कि 'धड़क' फेम जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म मिल गई है। वे जल्द ही करण जौहर की ही 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। लेकिन लगता है यह सिर्फ अफवाहें हैं। 
 
फैंस यह सुनकर खुश हो गए थे कि जाह्नवी कपूर एक रोमांटिक फिल्म 'धड़क' और एक पीरियड ड्रामा 'तख्त' के बाद एक मज़ेदार फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी। लेकिन खबर है कि यह सिर्फ अफवाहें हैं। इस बारे में खुद करण जौहर ने बयान दिया है। 
 
खबरों की माने तो खुद करण जौहर ने यह बात कही है कि जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना 2' में नहीं हैं। दोस्ताना 2 से जुड़ी खबरें झूठी हैं। अभी तक कोई कास्ट फाइनल नहीं हुई है। कास्ट फाइनल होते ही खुद करण इसका खुलासा करेंगे जैसे वे अपनी हर फिल्म में करते हैं। इसके पहले भाग 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। 
 
फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वेल करीब 10 वर्षों बाद बन रहा है जिसे करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन ही बना रहा है। करण इसकी सही स्क्रिप्ट की तलाश में थे जो कि अब पूरी हुई। 
ये भी पढ़ें
'दबंग' और 'सिंघम' से बिलकुल अलग है 'सिम्बा' रणवीर सिंह का पुलिस अवतार