बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor starrer ulajh postponed now film will be released on august 2
Last Updated : सोमवार, 24 जून 2024 (16:42 IST)

जाह्नवी कपूर की Ulajh हुई पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Janhvi Kapoor
Ulajh Movie New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का काफी समय पहले ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। 
 
जाह्नवी कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके फिल्म 'उलझ' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उलझ अब 2 अगस्त को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है! जल्द ही पॉपकॉर्न के साथ मिलते हैं।' 
 
फिल्म 'उलझ' में जाह्नवी कपूर के साथ गुलशन दैवेया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चंग, आदिल हुसैन और जितेंद्र जोशी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। 
 
फिल्म 'उलझ' देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक युवा डिप्लोमैट सुहाना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। वह देश के साथ-साथ अपने खिलाफ हो रही साजिक को रोकने की कोशिश करती हैं।
ये भी पढ़ें
यह है आज का लाजवाब चुटकुला : एक Smile और Game Over