• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor flaunits her curvi figure in green cut out gown
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (13:43 IST)

ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने लगाया बोल्डनेस का तड़का | janhvi kapoor flaunits her curvi figure in green cut out gown
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।
 
हाल ही में जाह्नवी कूपर ने जाह्नवी ने ग्रीन कलर की लॉन्ग वेल ड्रेस में अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है। जाह्नवी की इस फ्रंट ओपन ड्रेस में काफी कट्स लगे हुए हैं।
 
जाह्नवी की यह ड्रेस बैकलेस है। जाह्नवी तस्वीरों में में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
जाह्नवी कपूर ने हाई हील्स, खुले बालों और स्टेटमेंट रिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। तस्वीरों में जाह्नवी एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
 
फैंस को जाह्नवी का यह सिजलिंग अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों ने जाह्नवी की ड्रेस में इतने कट देखकर उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी कर दी है। 
 
जाह्नवी जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'एनटीआर 30 में नजर आएंगी। 
 

जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
"झूमे जो रिंकू", शाहरुख खान ने कहा तुम्हारी शादी में नाचूंगा