Hanuman Chalisa
Thu, 1 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. When the team of Jagga Jasoos was attacked by Seagulls

जग्गा जासूस की टीम पर हमला... डर गए रणबीर और कैटरीना

जग्गा जासूस
जग्गा जासूस में जबरदस्त एडवेंचर है, परंतु कैमरे के पीछे से रिलीज किया गया यह वीडियो तो फिल्म की टीम के एंडवेचर की कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। ये वीडियो शूटिंग के दौरान का है जब टीम पर सीगल के एक झुंड ने हमला कर दिया। 
 
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर इस फिल्म में पीछा करने का सीन फिल्माया जा रहा था, जब टीम पर सीगल ने कर दिया हमला। दोनों ही कलाकारों को एक बिल्डिंग से एक तार की सहायता से नीचे उतरने का सीन फिल्माना था। इस वीडियो में दिख रहा है कैसे रणबीर और कैटरीना ने अपने डर पर काबू करते हुए इस दृश्य को पूरा किया। 
 
जग्गा जासूस एक स्कूल के बच्चे की कहानी पर है जो अपने गुम हुए पिता को खोज रहा है। इस दौरान एडवेंचर की एक नई दुनिया खुलती है। अब तक फिल्म के बारे में जो कुछ भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर, गाने और ऑफ कैमरा वीडियो शामिल हैं, उससे दर्शक फिल्म की रिलीज के लिए बेताब हो चुके हैं। 
 
डिज़नी और पिक्चरशुरू प्रोडक्शन की जग्गा जासूस के निर्देशक अनुराग बसु हैं। फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज हो रही है। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की इस फिल्म में संगीत प्रीतम का है। 
 
ये भी पढ़ें
यामी गौतम होंगी कृष 4 की हीरोइन?