1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jacqueline Fernandez, Paani Paani Song, Baadshaah

जैकलीन-बादशाह का नया गाना, पानी-पानी रिलीज के लिए तैयार

जैकलीन फर्नांडीस
बादशाह, जैकलीन फर्नांडीस और आस्था गिल के गाने ‘गेंदा फूल’ ने खूब धूम मचाई थी। अब यह तिकड़ी एक बार फिर नए गाने के साथ आ रही है। इस गाने का टाइटल है – पानी पानी। 
 
बादशाह और जैकलीन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। साथ ही पोस्टर भी शेयर किया है। यह गाना सारेगामा ब्रैंड का ओरिजनल सांग है। 
 
‘पानी पानी’ गाने में बादशाह और आस्था गिल की आवाज है। बादशाह ने इसे लिखा भी है और संगीतबद्ध भी किया है। जैकलीन इस गाने में बादशाह के साथ नजर आएंगी। इस गाने को जैसलमेर में शूट किया गया है। 
 
आस्था और बादशाह का यह साथ में चौथा गाना है जबकि जैकलीन और बादशाह का यह दूसरा गाना है। दोनों की केमिस्ट्री ‘गेंदा फूल’ में खूब पसंद की गई थी और यू-ट्यूब पर इस गाने को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ मिले थे। 
अगला लेख
जैकी भगनानी सहित 9 लोगों पर रेप और उत्पीड़न का आरोप