शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jacqueline fernandez launches yolo foundation during covid 19
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 मई 2021 (12:43 IST)

कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन फर्नांडिस, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन

कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन फर्नांडिस, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन - jacqueline fernandez launches yolo foundation during covid 19
देश में कोरोनावायरस ने कहर ढाया हुआ है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब खबरें आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए YOLO फाउंडेशन लॉन्च किया है।

 
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है। जैकलीन ने YOLO नाम की एक फाउंडेशन की स्थापना की है, जिसके द्वारा अच्छे कार्यों की कहानियों को साझा किया जाएगा। जैकलीन ने बताया कि इसके लिए वह अलग-अलग NGO के साथ मिलकर काम करेंगी। 
 
जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने नए फाउंडेशन की झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारे पास एक यही जिंदगी है। हमें इस दुनिया के लिए वो करना चाहिए, जो हम कर सकते हैं।'
 
जैकलीन ने पोस्ट में लिखा, यह एक पहल है जिसके जरिए हम अच्छी कहानियों को आपके सामने लाएंगे। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमने YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर कई NGO के साथ पाटर्नरशिप की है। इसके द्वारा जितना हो सकेगा, हम लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे।
 
जैकलीन ने कहा कि अपने आसपास के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लोगों को इस फाउंडेशन को फॉलो करना चाहिए। खबरों के अनुसार जैकलीन इस फाउंडेशन के जरिए रोटी बैंक NGO के साथ मिलकर इस महीने एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाने में मदद करेंगी।
 
बताया जा रहा है कि वह फीलाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर सड़कों पर रहने वाले जानवरों के लिए काम करेंगी। वह फ्रंट लाइन वर्कर्स को जरूरी वस्तुएं मुहैया कराएंगी। 
 
जैकलीन आने वाले दिनों में फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखने वाली हैं। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा जैकलीन फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी। 
 
ये भी पढ़ें
फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां : मस्त जोक