Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ittefaq, Siddharth Malhotra, Sonakshi Sinha, Rajesh Khanna, Nanda

इत्तेफाक के रीमेक में सिद्धार्थ और सोनाक्षी

इत्तेफाक
बीआर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा अपने दादा की फिल्म 'इत्तेफाक' का रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसमें राजेश खन्ना और नंदा ने लीड रोल निभाया था। इस रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा को लिए जाने की चर्चा है। वे राजेश और सोनाक्षी द्वारा निभाए गए रोल अदा करेंगे। 
 
यश चोपड़ा ने 1969 में 'इत्तेफाक' को निर्देशित किया था और यह एक थ्रिलर मूवी थी। इसे बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर्स में से एक माना जाता है। 
अभय इस फिल्म को फिर से बनाना चाहते हैं। उनके द्वारा बनाई गई फिल्म को शाहरुख खान, करण चौहर और अभय के भाई कपिल निर्माता होंगे। 
ये भी पढ़ें
आमिर खान ने खरीदी 'खास' बाइक