मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is vidyut jammwal engaged to nandita mahtani
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (12:09 IST)

क्या विद्युत जामवाल ने कर ली नंदिता महतानी से सगाई? इस वजह से लग रहे कयास

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही है‍ कि विद्युत जामवाल फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों घूमने ताजमहल गए थे। जहां की एक तस्वीर वायरल होने के बाद दोनों की सगाई की अटकले लगाई जा रही हैं।

 
इस तस्वीर में विद्युत और नंदिता एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। नंदिता के हाथ में हीरे की अंगूठी नजर आ रही है। इस रिंग ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
 
हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। वह कई शोज के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। नंदिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
 
नंदिता की पहली शादी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से हुई थी। नंदिता से तलाक होने के बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि बाद में उनका भी तलाक हो गया।
 
बता दें कि विद्युत जामवाल एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। हाल ही में गूगल ने विद्युत जामवाल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट में से एक माना था। वह जल्द ही फिल्म 'खुदा हाफिज' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।