1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Indian Idol 10 go all Yamla Pagla Deewana !

इंडियन आइडल 10 में सनी देओल, बॉबी और मनीष के बीच डांस प्रतियोगिता (देखिए फोटो)

इंडियन आइडल
लोकप्रिय टीवी शो 'इंडियन आइडल' में धर्मेन्द्र अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। तीनों देओल्स को साथ देख समां बन गया और मनोरंजन का खजाना खुल गया। 
 
धरम-सनी-बॉबी की उपस्थिति में टॉप 12 प्रतियोगियों का उत्साह आसमान छूने लगा और असर उनके प्रदर्शन में भी दिखा। सौम्य ने तो इतना बढ़िया परफॉर्म किया कि सनी देओल ने उन्हें गले लगा लिया। 
 
धर्मेन्द्र का शायराना अंदाज अनु मलिक के साथ चला। सनी, बॉबी और मनीष पॉल के बीच डांस प्रतियोगिता हुई। ऐसे कई मनोरंजक पल इस शो में देखने को मिलेंगे। पेश है इस एपिसोड की चित्रमय झलकियां। 
अगला लेख
सनी लियोनी का खुलासा, डेनियल नहीं चाहते थे कि मैं किसी और पुरुष के साथ एडल्ट फिल्में करूं