1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan touches fan feet video viral

रितिक रोशन ने छुए फैन के पैर, वायरल हो रहा वीडियो

hrithik roshan
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रितिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसी बीच रितिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

 
दरअसल, हाल ही में रितिक एक इवेंट में पहुंचे। वीडियो में येलो टीशर्ट-व्हाइट कैप लगाए रितिक रोशन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस बीच एक फैन स्टेज पर आता है और अपने पसंदीदा अभिनेता को देख पैर छूने लगता है। इसके बाद तो जो हुआ उस फैन ने भी नहीं सोचा था।
 
रितिक बिना देरी करे फैन को पैर छूने से रोकते हैं और फिर खुद ही फैन के पैर छूने लगते हैं। रितिक रोशन के इस अदा पर यूजर्स जमकर उनपर प्यार लुटा रहे हैं। रितिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'विक्रम वेधा' में रितिक रोशन के साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रितिक दीपिका पादोकण के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे।
 
अगला लेख
अनुपम खेर का छलका दर्द, बोले- अब करण जौहर और आदित्य चोपड़ा फिल्मों में नहीं लेते