शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor, Fighter, Big Clash, Luv Ranjan movie
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (14:11 IST)

बॉक्स ऑफिस पर होगी रितिक रोशन और रणबीर कपूर की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर होगी रितिक रोशन और रणबीर कपूर की टक्कर - Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor, Fighter, Big Clash, Luv Ranjan movie
बॉलीवुड में इन दिनों रिलीज डेट अनाउंसमेंट का मौसक चल रहा है। खास तारीखों पर कब्जा जमाने की कोशिश है। कोविड के कारण रिलीज शेड्यूल गड़बड़ हो गया था इसलिए बड़ी फिल्मों के निर्माता खास तारीखों पर अपनी फिल्में रिलीज करना चाहते हैं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा जैसी बड़ी फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। 
 
हाल ही में लव रंजन ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगे।
 
लव रंजन की यह अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर एक ब्रेकअप एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। स्पेन यात्रा के दौरान रणबीर को श्रद्धा से प्यार हो जाता है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे।
 
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 
गौरतलब है कि इसी दिन रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भी रिलीज होने वाली है। यह एक बड़ी फिल्म है। रितिक और रणबीर कपूर दोनों ही बड़े सितारे हैं। यदि दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होती है तो धमाका तय मानिए। बाजी कौन जीतेगा, ये उसी दिन पता चलेगा। 
ये भी पढ़ें
करण जौहर की एक्शन फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस दिन होगी रिलीज