शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Hrithik Roshan, Krrish 4, Jadu, Rakesh Roshan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (12:45 IST)

कृष 4 में हीरो भी रितिक और विलेन भी रितिक, निभाएंगे ट्रिपल रोल

कृष 4 में हीरो भी रितिक और विलेन भी रितिक, निभाएंगे ट्रिपल रोल - Hrithik Roshan, Krrish 4, Jadu, Rakesh Roshan
रितिक रोशन की फिल्म कृष 4 की लंबे समय से चर्चा है और पापा राकेश रोशन स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में अपने लेखकों की टीम के साथ व्यस्त हैं। इसे वे विदेशी तकनीशियनों के साथ भव्य पैमाने पर इस तरह से बनाना चाहते हैं कि भारतीय दर्शकों ने ऐसी फिल्म नहीं देखी हो। बड़े परदे का बड़ा मजा वे दर्शकों को देना चाहते हैं। 
 
पहले खबर आई थी कि रितिक इस फिल्म में 4 रोल निभाएंगे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वे ट्रिपल रोल अदा करेंगे। रितिक रोशन सुपरहीरो तो बनेंगे ही साथ में वे विलेन का किरदार भी अदा करेंगे। इस तरह से यह रितिक बनाम रितिक की फिल्म होगी। 
 
साथ ही रोहित की भी वापसी होगी जिसके किरदार में एक बार फिर रितिक होंगे। जादू भी इस फिल्म में नजर आएगा। बच्चों में यह बहुत पॉपुलर हुआ था और इसी वजह से इसे फिर दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। 
 
फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन करेंगे या नहीं ये तय नहीं है। संभव है कि दो लोग भी फिल्म का निर्देशन करें। शूटिंग 2021 के अंत से शुरू हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
टाइगर श्रॉफ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंचीं दिशा पाटनी, तस्वीरें हो रही वायरल