1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, IPL, Dance Moves, Ritik

इन हिट गानों पर आईपीएल में रितिक रोशन दिखाएंगे अपने डांसिंग मूव्स

रितिक रोशन
रितिक रोशन इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में होने वाले एक्ट में परफॉर्म कर चार चाँद लगाते हुए नज़र आएंगे।
 
सुपरस्टार ने इस एक्ट की रिहर्सल शुरू कर दी है, जहाँ वह अपनी पिछली फिल्मों के हिट गानों पर परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे, जिनमें धूम मचाले, एक पल का जीना, बावरे बावरे, सेनोरीटा जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं।
डांस और परफॉर्मेंस में माहिर रितिक रोशन अपने इस एक्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर वह अपने प्रशंसकों का दिल जीत सकें। 
 
रितिक अक्सर अपने डांस के साथ मंच पर चार चाँद लगा देते है। अवॉर्ड समारोह और आईपीएल में उनकी पिछली परफॉर्मेंस को आज भी यूट्यूब पर उनके फैंस द्वारा देखा जाता है।
 
सुपर स्टार रितिक रोशन से जब इसके बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, "जी हाँ, मैं आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकता हूँ कि मैं आईपीएल के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाला हूँ। मैंने इसकी रिहर्सल शुरू कर दी है। लाइव ऑडियंस के सामने एक बार फिर से परफॉर्म करना मजेदार होगा।"
 
यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और अभिनेता के प्रशंसक इस बात से खुश हैं कि रितिक एक बार फिर उनके लिए परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।
अगला लेख
अजय देवगन की इस फोटो को लेकर लोग क्यों हुए नाराज?