dharma sangrah
✕

रितिक रोशन से मुकाबला करेंगे इमरान हाशमी

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (17:06 IST)
एक समय 'सीरियल किसर' के रूप में पहचाने जाने वाले इमरान हाशमी इस समय करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अपनी इमेज बदलने के चक्कर में उन्होंने अपने उन दर्शकों को भी खो दिया जो इमरान की फिल्मों में चुंबन दृश्य देखने के लिए आते थे। 
 
सफल फिल्म दिए उन्हें लंबा समय हो गया है और अब नए कलाकारों के आगमन से इमरान पर दांव लगाने वाले बहुत कम निर्माता बचे हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट भी अपने प्रिय सितारे को लेकर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। 
 
आखिरकार इमरान हाशमी खुद ही निर्माता बन कर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनका हाथ टी-सीरिज और एक अन्य कंपनी बंटा रही हैं। फिल्म का नाम है 'चीट इंडिया'। इसे सौमिक सेन निर्देशित करेंगे। 
 
'चीट इंडिया' को 25 जनवरी 2019 को रिलीज किया जाएगा। इसी दिन रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' भी रिलीज होने जा रही है। रितिक की फिल्म से इमरान दो-दो हाथ करने के मूड में हैं। 
 
कौन सी फिल्म भारी पड़ेगी, ये तो नहीं बताया जा सकता है, लेकिन लोग तो इमरान के निर्णय पर उंगली उठा रहे हैं। उनका कहना है कि पहले से ही इमरान की हालत पतली है और ऐसे में वे रितिक से टकरा रहे हैं, जो कि आ बैल मुझे मार वाली बात है। 
 
गणतंत्र दिवस वाला सप्ताह निर्माता-निर्देशकों को बेहद पसंद है। रितिक रोशन और शाहरुख खान की 'काबिल' और रईस टकरा चुकी हैं। इस वर्ष भी अय्यारी और पैडमैन के बीच मुकाबला था, लेकिन ऐन मौके पर पद्मावत के आने से यह टकराव टल गया। 
 
क्या इमरान भी मुकाबला टालते हैं, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख