biodatamaker
✕

तीन हिट फिल्मों के बाद अक्षय कुमार इस कंपनी की चौथी फिल्म भी करेंगे

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (15:46 IST)
कृअर्ज एंटरटेनमेंट फिल्म बनाने वाली कंपनी है। कंपनी का नाम कृष्ण और अर्जुन के नाम को जोड़ कर बनाया गया है। प्रेरणा अरोरा और अर्जुन एन. कपूर इस कंपनी का काम देखते हैं। 
 
वर्ष 2016 में इस कंपनी ने 'रुस्तम' फिल्म से अपनी शुरुआत की थी जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। इसी कंपनी के लिए अक्षय कुमार ने 2017 में 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 2018 में 'पैडमैन' की। सफलता हर बार मिली। 
 
अब कृअर्ज एंटरटेनमेंट के लिए अक्षय कुमार ने चौथी फिल्म साइन की है। यह एक हल्की-फुल्की फिल्म रहेगी जिसमें मनोरजंन का पुट ज्यादा रहेगा। 
 
कंपनी से जुड़े लोगों के अनुसार अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने हां कहा है। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन भी जल्दी ही होगा। 
 
अक्षय फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग लगभग खत्म कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'क्रेक' और 'मुगल' शुरू नहीं हो पा रही हैं इसलिए अक्षय के पास वक्त है। 
 
कृअर्ज एंटरटेनमेंट इस समय चार फिल्मों पर भी काम कर रहा है। ये हैं 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'फन्ने खां', 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'केदारनाथ'। सभी के इसी वर्ष प्रदर्शित होने की उम्मीद है। 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख