1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan can do a thriller with Yash Raj Films

वॉर के बाद रितिक रोशन फिर धमाके के लिए तैयार, यश राज के लिए करेंगे थ्रिलर

रितिक रोशन
रितिक रोशन की पिछली फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी। फिल्म ने भारत से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और यह रितिक के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी। 
 
वॉर का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया था और खबर है कि एक बार फिर यश राज फिल्म्स रितिक रोशन को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहा है। 
 
यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित करेंगे। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। रितिक रोशन इसमें एक नए अवतार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स पर आधारित होगी। 
 
यश चोपड़ा का 27 सितम्बर को जन्मदिन आता है और इसी दिन इस फिल्म की घोषणा हो सकती है। इस दिन सलमान, शाहरुख और अजय को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा भी यश राज फिल्म्स कर सकता है। 
अगला लेख
Shri Krishna 19 August Episode 109 : द्वारिका से विदा होते वक्त श्रीकृष्ण जब सुदामा को कुछ नहीं देते हैं तब होता चमत्कार