बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने मुंबई में लगभग 100 करोड़ के 2 नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स लिए हैं जिनकी कीमत 97.5 करोड़ है।
रितिक का अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। फ्लैट में 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है और उन्हें 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। रितिक ने एक फ्लैट के लिए 67.5 करोड़ दिए हैं, जोकि 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं दूसरे फ्लैट के लिए 30 करोड़ दिए हैं, जो 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

रितिक आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।