1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan and his mother pinki roshan workout video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: सोमवार, 27 मार्च 2023 (16:41 IST)

बेटे रितिक रोशन संग वर्कआउट करती नजर आईं पिंकी रोशन, वीडियो शेयर करके बोलीं- बसे खास समय वह होता है जब हम...

रितिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। रितिक की तरह ही उनकी मां पिंकी रोशन भी फिटनेस फ्रीक हैं। वह भी फैंस के साथ अक्सर वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में पिंकी रोशन ने अपने बेटे रितिक संग वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 

 
इस वीडियो में पिंकी अपने बेटे संग एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों वर्कआउट के साथ मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पिंकी रोशन ने एक खास कैप्शन भी ‍लिखा है।
 
पिंकी रोशन ने लिखा, 'मां और बेटा…. हम हर समय मिलते हैं, लंच, डिनर, फिल्में, छुट्टियां, एक दूसरे के साथ अपने विचार शेयर करते हैं। लेकिन सबसे खास समय वह होता है जब हम एक साथ जिम में समय बिताते हैं।' 
 
रितिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। वह जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ‍ फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
लिजा मलिक ने बताया शादी के बाद किस तरह के प्रोजेक्ट में करना चाहती हैं काम