ramcharitmanas
✕

'हाउसफुल 4' से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (12:19 IST)
बॉलीवुड स्टार अक्षय की पॉपुलर 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।


हाउसफुल 4 के इस पोस्टर में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है, जो कि काफी मजेदार है। हाउसफुल 4 से अक्षय कुमार के दो लुक सामने आए हैं।
 
एक पोस्टर में अक्षय कुमार का बाला लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में वो हाथों में धनुष लिए योध्दा की शक्ल में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वो काफी गुस्सैल दिख रहे हैं। उनकी तस्वीर के उपर लिखा है, 'बाला शैतान का साला।'
 
वहीं दूसरे पोस्टर में राजकुमार बाबा लुक के साथ लंदन के हैरी का लुक भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ये दोनों ही पोस्टर काफी मजेदार है।
 
ALSO READ: संजय दत्त के साथ एमएस धोनी करेंगे फिल्मों में डेब्यू?
 
पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने अपना इंट्रोडक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से।' इसके साथ अक्षय ने यह भी बताया की फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

'हाउसफुल' सीरीज लोगों का काफी पसंदीदा फ्रैंचाइज है। अभी तक इसके जितने भी पार्ट आए हैं सभी लोगों को काफी पसंद आए है। कहा जा रहा है कि 'हाउसफुल 4' बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट की कॉमेडी फिल्‍म होगी।
 
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट काफी बड़ी है। अभी फिल्म से सिर्फ अक्षय कुमार का ही लुक सामने आया है, धीरे-धीरे हाउसफुल 4 से सभी स्टारकास्ट के मजेदार लुक हर घंटे शेयर किए जाएंगे।

Show comments

नवरात्रि में विद्या बालन का रॉयल ब्लू साड़ी लुक वायरल, सुनहरी कढ़ाई और शाही अंदाज ने जीता दिल

इमरान हाशमी की फिल्म Gunmaaster G9 के सेट पर भयानक हादसा, बाल-बाल बचे अभिनेता

अक्षय कुमार की ‘समुक’ में हुई बनिता संधू की एंट्री, निभाएंगी ब्रिटेन में जन्मी भारतीय महिला का किरदार!

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख