suvichar
✕

सलमान खान की फिल्म राधे होगी ईद 2020 पर रिलीज!

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (12:04 IST)
इंशाल्लाह जब बंद हुई थी तब सलमान ने कहा था कि ईद पर इंशाल्लाह तो नहीं आ रही है, लेकिन दूसरी फिल्म जरूर आएगी जिसके बारे में वे जल्दी ही बताएंगे। 
 
तब से ही चर्चा चल पड़ी है कि ईद पर आखिरकार सलमान खान की कौन सी फिल्म रिलीज होगी? भाई के फैंस में इस बात को लेकर बैचेनी भी है क्योंकि अब तक कोई फिल्म शुरू नहीं हुई है। कब शूटिंग होगी? कब पोस्ट प्रोडक्शन होगा? कैसे रिलीज होगी? 
 
लेकिन सलमान खान एक बार कमिटमेंट कर देते हैं तो खुद की भी नहीं सुनते। उनसे जुड़े सूत्र बताते हैं कि सलमान ने ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फिल्म की प्लानिंग कर ली है। आखिरकार वे भी अपने फैंस के प्रति अपने फर्ज को समझते हैं। 

 
तो, सलमान की ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है 'राधे'। सोर्सेस का कहना है कि यह एक कोरियन फिल्म का रिमेक होगा और इसका डायरेक्शन भी प्रभुदेवा ही करेंगे जो इस समय सलमान को लेकर 'दबंग 3' बना रहे हैं। 

ALSO READ: सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
दबंग 3 के साथ-साथ प्रभुदेवा 'राधे' का प्री-प्रोडक्शन का काम भी करते रहेंगे। दबंग 3 खत्म होते ही वे राधे की शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि समय से उनका मुकाबला है, लेकिन सलमान और प्रभुदेवा को यकीन है कि ईद 2020 तक उनकी फिल्म तैयार हो जाएगी। 
 
फिल्म में सलमान का नाम राधे होगा। राधे से आपको याद आया होगा कि 'तेरे नाम' और 'वांटेड' में भी सलमान का नाम राधे था और ये दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं। साथ ही साथ राधे के रूप में सलमान को बहुत पसंद किया गया था। राधे को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्दी ही होगा। 

Show comments

नाना पाटेकर का देर रात क्यों हुआ अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह, पिता के अधूरे कामों पर भी दिया अपडेट

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, KBC के सेट से सामने आया इमोशनल वीडियो

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' कमेंट,भड़का फिल्म जगत, AICWA ने कहा- सस्ती पब्लिसिटी बंद करें

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, दोस्ती का सुनाया अनसुना किस्सा

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख