शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Himanshi reveals details about her beau Chow
Written By

Bigg Boss 13 : हिमांशी ने खोले अपने मंगेतर चाउ के राज

Bigg Boss 13 : हिमांशी ने खोले अपने मंगेतर चाउ के राज | Himanshi reveals details about her beau Chow
बिग बॉस 13 में कई कनेक्शन बने हैं। जिसमें से एक है हिमांशी और असीम का। असीम ने जब हिमांशी के सामने अपनी फीलिंग्स बताना शुरू की तो हिमांशी ने फौरन बता दिया कि वह एक रिलेशनशिप में हैं और असीम उनके सिर्फ अच्छे दोस्त ही बन सकते हैं। 
 
वूट अनसीन अनदेखा की एक क्लिप में दोनों की एक प्राइवेट चैट की क्लिप है जिसमें हिमांशी अपनी रिलेशनशिप और मंगेतर चाउ के बारे में कुछ राज बताते हुए नजर आ रही हैं। 
 
हिमांशी कहती हैं 'लड़के का तब पता चलेगा जब आप उसके साथ चौबीस घंटे रहोगे। उसकी आदतें, वह लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है, उसका लाइफ को लेकर क्या नजरिया है।' 
 
वे आगे बताती हैं 'मेरे बहुत से लड़के दोस्त हैं जिनमें से कई सोचते हैं कि पापा का पैसा है। हमें कमाने की क्या जरूरत है। लेकिन आप नहीं जानते कि कल को कुछ हो जाए तो आप अपनी पत्नी को क्या खिलाओगे?' 
 
असीम जो कि हिमांशी की बातें ध्यान से सुन रहे हैं वे हिमांशी से सहमत नजर आते हैं। फिर हिमांशी कहती हैं 'चाउ और मुझे घर सजाने का बहुत शौक है। एंटिक चीजों का भी। मतलब कल को हम ये सोच सकते हैं कि घर बसाना है तो वो भी बराबर कांट्रीब्यूशन देगा।'
 
फिर हिमांशी अपने और चाउ के बारे में समानता का जिक्र करती है। 'उसको किताब पढ़ने का शौक है। मुझे भी है। हमें मनोरंजन के लिए किसी तीसरे की जरूरत नहीं है। उसकी अपनी दुनिया है- मूवीज़, सीरिज़। उसके अपने दोस्त हैं। मेरी दोस्त आ रही है और मिलना है तो वह डरता है।' 
 
हिमांशी की लव स्टोरी सुन असीम कहते हैं 'रिलेशनशिप में फायर की जरूरत होती है।' तो हिमांशी कहती हैं 'तो मैं उसको बहुत बार पूछती हूं कि 9 साल में वो चीज कम तो नहीं हुई। वह बोलता है नहीं, मेरी तो हर दिन बढ़ रही है।'
 
हिमांशी ने अपने और मंगेतर के बारे में सब बता दिया है। यह देखना मजेदार होगा कि असीम और हिमांशी की बांडिंग कैसे आगे बढ़ती है। 
ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को खुला चैंलेंज, बोले- हिम्मत है तो आओ...