suvichar
✕

'एक दीवाने की दीवानियत' की सक्सेस के बाद हर्षवर्धन राणे के हाथ लगी 'फोर्स 3'

Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (13:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 'सनम तेरी कसम' की सक्सेसफुल री-रिलीज और 'एक दीवाने की दीवानियत' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं।
 
हर्षवर्धन के पास इस वक्त तीन शानदार फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर दो रोमांटिक और एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। हर्षवर्धन राणे के हाथ जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'फोर्स 3' भी लग गई है। एक्टर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
 
तस्वीर में हर्षवर्धन धोती पहने पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'जॉन अब्राहम ने फोर्स फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए हर्षवर्धन राणे को अपने साथ जोड़ लिया है।'
 
वहीं हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा- इस समय मैं बस जॉन सर नाम के इस देवदूत का शुक्रिया अदा कर सकता हूं। मैं ऊपर की ओर देखता हूं और उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो ऊपर से ये सब कर रहे हैं। मार्च 2026 में शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। (शूटिंग शुरू होने तक कोई और जानकारी नहीं)
 
'फोर्स 3' के अलावा हर्षवर्धन राणे के पास रोमांटिक फिल्म 'सिला' भी है। इस फिल्म में उनके साथ सादिया खतीब बतौर लीड नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख