सम्बंधित जानकारी
- स्टारडम को लेकर सारा अली खान ने कही यह बात
- सिनेमा जगत के वे सितारे जिन्होंने 2020 में इस दुनिया को कहा अलविदा
- 'राधे' की रिलीज को लेकर सलमान खान बोले- अभी परिस्थिति सही नहीं...
- रजनीकांत की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
- कंगना रनौट ने लिखी कविता, मुझे सागर की गहराईयों से लगता है डर, मेरी राख को...
Bigg Boss 14 : हर्ष लिंबाचिया ने एनसीबी की छापेमारी पर ली चुटकी, बोले- आजकल मेरे घर लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं
बीते दिनों कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारोकटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों को जमानत भी मिल गई। इसके बाद अब पहली बार हर्ष पर्दे पर दिखे हैं। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान देखा गया।
हर्ष ने बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की, साथ ही शो में ड्रग्स मामले पर मजाकिया कमेंट किया। दरअसल, बीते एपिसोड में हर्ष और चाइल्ड आर्टिस्ट गरवित पारीक कंटेस्टेंट को टास्ट देने और मस्ती करने पहुंचे।
.@writerharsh is here to celebrate Christmas with the house mates. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan #WeekendKaVaar pic.twitter.com/gUEO2wYLKG
— ColorsTV (@ColorsTV) December 26, 2020
इस दौरान हर्ष कहते हैं, माफ करना मैं सुबह-सुबह आपको टास्क देने के लिए आ गया, क्योंकि आज कल मेरे घर भी लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं और बहुत कुछ करके चले जाते हैं। उनकी इस बात को सुनकर सभी हंस पड़े।
हालांकि, हाल ही में शो में जाने वाले कंटेस्टेंट ही समझ पाए कि हर्ष का इशारा किस तरफ है। गौरतलब है 21 नवंबर को एनसीबी ने हर्ष-भारती के मुंबई स्थित घर और प्रोडक्शन ऑफिस में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से उन्होंने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था।
इसके बाद दोनों से लंबी पूछताछ चली जिसमें उन्होंने गांजे के सेवन की बात स्वीकारी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। हालांकि, अगले ही दिन दोनों को 15-15 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गई।
वहीं खबर आई थी कि भारती को इस कारण कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' से भी हाथ धोना पड़ा। इस मामले के बाद भारती सिंह को अब तक किसी शो में नहीं देखा गया है। कुछ समय पहले ये दोनों कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की शादी में ही दिखे थे।
