1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. harry potter actor michael gambon dies aged 82

'हैरी पॉटर' के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन, माइकल गैम्बन ने 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | harry potter actor michael gambon dies aged 82

Harry Potter actor passes away
Michael Gambon passes away: हॉलीवुड की मशहूर फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया। एक्टर ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह निमोनिया के चलते बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
 
माइकल के निधन की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी लेडी गैम्बन और बेटे फर्गस ने की है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि एक्टर के निधन से उनका परिवार टूट गया है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, हमे ये बताते हुए बेहद दर्द हो रहा है कि सर माइकल गैम्बन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
 
माइकल के परिवार ने लिखा, एक प्यारे पिता और पति रहे माइकल का निधन अस्पताल में हुआ। उनके साथ उनकी पत्नी एन और बेटा फर्गस थे। उनका निधन निमोनिया के चलते 82 साल की उम्र में हुआ। हम सभी आपसे आग्रह करते हैं कि इस दर्दभरे समय में हमें प्राइवेसी दे। 
 
माइकल ने हैरी पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों में प्रोफेसर डम्बलडोर का किरदार निभया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। माइकल की आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई कोर्डेलिया थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजवीर देओल-पलोमा की फिल्म 'दोनों' का नया गाना 'खम्मा घणी' रिलीज