1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday neha sharma net worth actress family

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा शर्मा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की संपत्ति

Neha Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा का जन्म 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। कुकिंग, रिडिंग और डांस की शौकिन नेहा ट्रेंड कथक डांसर हैं। इतना ही नहीं ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज़ से विभिन्न डांस फोर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है।
नेहा शर्मा ने साल 2007 में तेलुगू फिल्म 'चिरूथा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रुक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2012 में नेहा ने फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ में काम किया। इस कॉमेडी फिल्म में नेहा को काफी पसंद किया गया था। 
 
नेहा शर्मा ने हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं।
 
नेहा राजनीतिक परिवार से आती हैं। नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। नेहा शर्मा चुनावी रैलियों में अपने पिता का प्रचार करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।
 
नेहा शर्मा का नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन यूएस डॉलर यानि लगभग 22 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्मों एक्टिंग ही है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया से भी बहुत पैसे कमाती हैं। विज्ञापनों से भी वो अच्छी खासी कमाई करती हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टिंग करियर शुरु करने से पहले यह काम करती थीं मोनालिसा