1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gully Boy, First Look, Relelase Date, Ranveer Singh, Alia Bhatt

गली बॉय की रिलीज डेट हुई तय, देखिए रणवीर और आलिया का फर्स्ट लुक

गली बॉय
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने कुछ विज्ञापनों में साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है। शायद इसी से उनको लेकर फिल्म बनाने का आइडिया आया हो। 
 
दोनों साथ में 'गली बॉय' नामक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई। अगले वर्ष वैलेंटाइन डे यानी कि 14 फरवरी 2019 को यह फिल्म प्रदर्शित होगी। 
 
फिल्म में दोनों का लुक कैसा होगा, इसका भी फोटो जारी हो गया है। रणवीर और आलिया दोनों ही उदास नजर आ रहे हैं। 
 
रणवीर और आलिया इस समय के कामयाब सितारे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेगी। 
अगला लेख
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' का ट्रेलर