शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. grammy winning musician adam schlesinger died from corona virus
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:06 IST)

कोरोना वायरस ने ली एक और स्टार की जान, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम स्लेजिंजर का निधन

कोरोना वायरस ने ली एक और स्टार की जान, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम स्लेजिंजर का निधन - grammy winning musician adam schlesinger died from corona virus
Photo Credit- Twitter
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में पैर पसार चुका है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस ने कई हॉलीवुड स्टार्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

 
हाल ही में एक्टर एंड्रयू जैक के कोरोना वायरस से निधन की खबर सामने आई थी। और अब ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एडम स्लेजिंजर की कोरोना की वजह से मौत की खबर आई है।

एडम ने अपनी आखिरी सांस न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में ली। सोशल मीडिया पर आम यूजर्स के साथ-साथ सितारे भी एडम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही कोरोना वायरस को मात देकर लौटे ऑस्कर अवॉर्ड विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स ने भी एडम को सोशल मीडिया पर याद किया।
 
टॉम हैंक्स ने उनके निधन पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि वो आज बेहद दुखी हैं। एडम स्लेजिंजर के बिना कोई प्लेटोन नहीं होगा, उनके That Thing You Do! के बिना, वो एक आश्चर्य थे, जिन्हें हमने COVID-19 के कारण खो दिया।'
 
बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी। स्लेजिंजर की उम्र 52 वर्ष थी। एडम 90s के मशहूर म्यूजिक बैंड 'फाउनडेशन ऑफ वेन' में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं। वो टीम के साथ Stacy’s Mom और Hey Julie जैसे शानदार हिट्स भी दे चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
stay at home with funny jokes : 5 मजेदार चुटकुले