• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. girls were made to remove their undergarments in house arrest show complaint filed against Ajaz Khan
Last Modified: शुक्रवार, 2 मई 2025 (13:01 IST)

हाउस अरेस्ट का एक और वीडियो आया सामने, टास्क के नाम पर उतरवाए लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, एजाज खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

House arrest show controversy
'बिग बॉस' फेम एजाज खान अपने रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उल्लू एप पर स्ट्रीम हो रहे इस शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। 'हाउस अरेस्ट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,‍ जिसमें एजाज कंटेस्टेट्स से कामसूत्र के पोज दिखाने को कह रहे हैं। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग शो के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। खबरों के अनुसार एजाज के खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। उल्लू एप के शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट के लिए मुंबई पुलिस ने एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 
 
एक वकील ने भी एजाज खान और शो के निर्माताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विनीत जिंदल नाम के वकील ने एक्स पर लिखा, उल्लू एप की वेब सीरीज हाउस अरेस्ट के खिलाफ़ @MIB_India और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें एजाज खान और अन्य व्यक्ति शामिल हैं। शो की सामग्री अत्यधिक आपत्तिजनक, अपमानजनक और भारतीय सांस्कृतिक और कानूनी मानकों का घोर उल्लंघन करने वाली पाई गई है। 
 
वहीं महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने इस रियलिटी शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें! एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर प्रतिबंध लगाएं। 
 
चित्रा वाघ ने लिखा, खुद को एक्टर कहने वाले एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट अश्लीलता का प्रतीक है। उल्लू नाम के एप पर स्ट्रीम किए गए इस शो के क्लिप अब सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रसारित हो रहे हैं- और वे बेहद घिनौने हैं। इस तरह की सामग्री बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है।
 
वायरल हुई शो की एक और अश्लील वीडियो 
विवादों के बीच 'हाउस अरेस्ट' का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चैलेंज के नाम पर कंटेस्टेंट्स के कपड़े उतरवाए जा रहे हैं। वीडियो में एक लड़की टास्क के नाम पर अपने अंडर गारमेंट्स उतारती दिख रही हैं। वहीं बाकी लोग तालियां बजाकर उसका हौंसला बढ़ा रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
51 साल की मलाइका अरोरा की लाइफ में होगी नए प्यार की एंट्री, न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी घर बदलने की सलाह!