1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gippy grewal canada life struggle security guard cleaner job

कभी कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड और क्लीनर की नौकरी करते थे गिप्पी ग्रेवाल, पत्नी संग बांटते थे अखबार

Gippy Grewal struggle story
फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। इन दिनों वह अपनी मच-अवेकड फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं। गिप्पी जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 
 
इसी बीच गिप्पी ग्रेवाल ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के लेटेस्ट व्लॉग में अपने जीवन के उन पन्नों को पलटा है, जिन्हें सुनकर कोई भी भावुक हो जाए। गिप्पीने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड और क्लीनर की नौकरी करनी पड़ी थी। 
गिप्पी ने व्लॉग में खुलकर बताया कि उनकी पहली एल्बम हिट होने के बाद भी उन्हें दूसरी एल्बम के लिए तगड़ा संघर्ष करना पड़ा। पैसों की तंगी और खुद को साबित करने के दबाव के बीच उन्हें भारत छोड़कर कनाडा जाना पड़ा, जहां उन्होंने गुजारे के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 3 से 4 शादियों और शिफ्टों में नौकरियां कीं।
 
गिप्पी ग्रेवाल की शादी साल 2007 में रवनीत कौर से हुई थी। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए गिप्पी ने बताया, मैं कनाडा में 3-4 काम एक साथ करता था। जब मैं अपनी बाकी नौकरियों से थक-हारकर सुबह के 4 बजे घर लौटता था, तो सोने के बजाय अपनी पत्नी रवनीत को साथ लेता था। फिर हम दोनों अगले दो घंटे तक साइकिल या पैदल जाकर घर-घर अखबार बांटते थे।
 
गिप्पी और रवनीत ने इस कठिन समय को कभी बोझ नहीं माना। गिप्पी कहते हैं कि सुबह 4 से 6 बजे का वह वक्त उनके लिए 'क्वालिटी टाइम' जैसा था, जहां दोनों दुनिया की परवाह किए बिना ढेर सारी बातें करते थे और काम भी निपटा लेते थे।
 
अखबार बांटने के बाद रवनीत सुबह 6 बजे 'सबवे' (Subway) में काम करने जाती थीं और वहां से शाम 4 बजे छूटने के बाद एक जगह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थीं। बाद में दोनों ने एक मॉल की क्लीनिंग का ठेका ले लिया।
गिप्पी ने बताया, शाम को हम दोनों मॉल जाते थे। रवनीत फूड कोर्ट से खाली ट्रे उठाने का काम करती थीं और मैं वहां पोछा और सफाई करता था। उस दौर में अन्य नौकरियों में मुझे 8 डॉलर प्रति घंटा मिलते थे, लेकिन मॉल की सफाई में 13 डॉलर मिलते थे, जो हमारे लिए बहुत बड़ी रकम थी। 
 
आज इस कपल के तीन बेटे एकम, शिंदा और गुरबाज़ ग्रेवाल हैं, जो अपने माता-पिता के इस कड़े संघर्ष की बदौलत एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। पंजाब की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' इसी महीने 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रेड वेलवेट गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखिए एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज