सम्बंधित जानकारी
- कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- श्रीलीला कैसे बनीं देश की सबसे पसंदीदा यंग स्टार? जानिए उनकी सफलता के बड़े राज
- गोलू की वापसी को लेकर उत्साहित हैं श्वेता त्रिपाठी, 'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में कही ये बात
- 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले का निधन, घर में फंदे पर लटकी मिली 30 साल की एक्ट्रेस
- 'धमाल 4' गैंग लेकर आया मस्ती का परफेक्ट तड़का, 'चटनी' गाना हुआ रिलीज
करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज
ओरी ने एक बार फिर अपने स्टार-स्टडेड मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ साझा करते हुए, साउथ अफ्रीका में 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर आयोजित करण वाही के बर्थडे सेलिब्रेशन की मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ अपना आइकॉनिक सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इन तस्वीरों में ओरी, टीवी के चर्चित स्टार्स रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, रूहानी शर्मा, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक भौमिक, हर्ष गुजराल और बर्थडे बॉय करण वाही के साथ अपना सिग्नेचर पोज देते नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ पूरी टीम साउथ अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन के बीच जश्न का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही है।
हालांकि इन खूबसूरत तस्वीरों में सबसे ज़्यादा ध्यान खिंच रहा है, हर पार्टी और गेट-टुगेदर को वायरल मोमेंट में बदल देने वाले ओरी का ट्रेडमार्क हैंड पोज। फिलहाल फैंस भी ओरी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग की शानदार बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
हंसी-मजाक, सेलिब्रेशन और ढेर सारी यादगार तस्वीरों के साथ ओरी का यह लेटेस्ट तस्वीरें, करण वाही के बर्थडे बैश की मस्ती को बखूबी दिखा रहा है और फैंस को 'खतरों के खिलाड़ी' के साउथ अफ्रीका शेड्यूल के ऑफ-कैमरा फन की एक खास झलक दे रहा है।
