1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. batwara 1947 box office collection saturday ticket sales jump 150 percent

दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में आया 150% से ज्यादा का उछाल

Batwara 1947 Box Office Collection
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, जिसमें शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं, टीजर, गानों और दमदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में इंसानियत, दया और हिम्मत की एक भावुक कहानी दिखाती है।
 
ऐसे में, फिल्म की कमाई में हर दिन अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। शनिवार को टिकट बिक्री में 150% से ज्यादा का उछाल आया, जो फिल्म के लगातार बेहतर होते ट्रेंड को दिखाता है। उम्मीद के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और हर गुजरते दिन के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ रही है।
 
दर्शकों के बढ़ते रिस्पॉन्स का असर अब टिकट खिड़की पर भी साफ नजर आ रहा है और फिल्म लगातार लोगों का दिल जीत रही है। दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म की फुटफॉल और कमाई में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी भी है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात