सम्बंधित जानकारी
- 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बोले- उनके दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट
- कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- श्रीलीला कैसे बनीं देश की सबसे पसंदीदा यंग स्टार? जानिए उनकी सफलता के बड़े राज
- गोलू की वापसी को लेकर उत्साहित हैं श्वेता त्रिपाठी, 'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में कही ये बात
- 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले का निधन, घर में फंदे पर लटकी मिली 30 साल की एक्ट्रेस
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। दिशानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत पल की कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस और उनके करीबी लगातार कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दिशानी चक्रवर्ती द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में प्रपोजल का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा है। समंदर के किनारे, ढलते सूरज की रोशनी, चारों तरफ खिले सूरजमुखी के फूल और मोमबत्तियों के बीच माइल्स घुटनों पर बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
कपल ने एक जॉइंट पोस्ट साझा की है। पहली तस्वीर में माइल्स घुटने पर बैठकर अंगूठी पहना रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दिशानी मुस्कुराते हुए अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, आखिरी फ्रेम में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए अपने इस रिश्ते पर हमेशा के लिए मुहर लगाते दिख रहे हैं।
तस्वीरों में व्हाइट कोर्सेट ड्रेस में दिशानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं माइल्स डार्क शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। दिशानी ने इन तस्वीरों को एक बेहद ही प्यारे और इमोशनल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वेडिंग डेट भी अनाउंस कर दी है।
कपल ने कैप्शन में लिखा, 06.12.2026... हमेशा के लिए सबसे आसान फैसला जो मैंने कभी लिया है।' दिशानी के इस पोस्ट से साफ है कि यह जोड़ा 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खुशखबरी के सामने आते ही मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे और अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी पोस्ट कर अपनी बहन पर प्यार लुटाया।
कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद माइल्स?
दिशानी चक्रवर्ती के मंगेतर माइल्स मैंटजारिस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखते हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, माइल्स एक पेशेवर स्टेडिकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं। वह पर्दे के पीछे रहकर सिनेमाई विजुअल्स को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। वहीं दिशानी खुद भी फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं और 'द गेस्ट' व 'फ्रूट बाउल' जैसी शॉर्ट फिल्मों में काम करने के साथ-साथ बैकस्टेज राइटिंग और प्रोडक्शन में सक्रिय हैं।
दिशानी चक्रवर्ती, मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं। मिथुन और योगिता की शादी साल 1979 में हुई थी। इस जोड़े के तीन बेटे—मिमोह, उशमे और नमाशी चक्रवर्ती हैं। दिशानी को मिथुन और उनके पूरे परिवार ने हमेशा अपनी पलकों पर बिठाकर रखा है और चारों भाई-बहनों के बीच बेहद गहरा प्यार है।
