1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ghum hai kisikey pyaar mein serial has successfully completed 100 episodes

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने पूरे किए 100 एपिसोड

स्टार प्लस
स्टार परिवार का सबसे मनोरंजक शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने 100 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। शो दर्शकों को एक मनोरंजक कहानी के साथ जोड़कर रखता हैं। इस शो में नील भट्ट (विराट चौहान), आयशा सिंह (साई) और ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 
दर्शक पहले एपिसोड के बाद से ही इस तिकड़ी को अपना प्यार दे रहे हैं। शो में अद्भुत स्टार कास्ट और एक कहानी हैं। इसी कारण यह दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है। शो पिछले 2 महीनों में टीआरपी के चार्ट में भी सबसे ऊपर है। कलाकारों और टीम ने शो के सेट पर केक काटकर 100 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया। 
 
शो की सफलता के पीछे हर एक सदस्य को बधाई भी दी। इस शो में अनुभवी कलाकार किशोरी शहाणे, प्रतिभाशाली मिताली नाग, यश पंडित, बहुमुखी भारती पाटिल, शैलेश दातार, सुंदर योगेंद्र विक्रम सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शो में अनुभवी कलाकार किशोरी शहाणे, प्रतिभाशाली मिताली नाग और यश पंडित, बहुमुखी भारती पाटिल और शैलेश दातार और सुंदर योगेंद्र विक्रम सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
 
दर्शकों को शो में नए ट्विस्ट और टर्न के लिए इंतजार करना चाहिए और हम कामना करते हैं की आने वाले दिनों में 'गुम है किसी के प्यार में' की टीम को और अधिक सफलता मिले।
 
अगला लेख
राम कपूर की इस सलाह को अब तक मानते हैं विवियन डीसेना