सुहाना खान का ब्रिटिश अवतार, ऑल ब्लैक में लग रही एकदम रॉयल
बॉलीवुड में स्टार्स के अलावा स्टारकिड्स का भी क्रेज़ बना रहता है। इसमें सुहाना खान का नाम सबसे पहले आता है। सुहाना ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में एंट्री ना ली हो लेकिन फैंस उनके अपडेट्स हमेशा चाहते हैं। हाल ही में सुहाना की मम्मी गौरी खान ने उनका एक प्यारा सा पिक्चर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हाल ही में सुहाना 18 वर्ष की हुई हैं। इसके लिए वे भी काफी खुश हैं। वे फिलहाल यूके से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। ऐसे में उनका ब्रिटिश अवतार तो बनता ही है। सुहाना की खास बात यह है कि वे विदेशी में होने के बावजूद देसी लुक भी अपनाती हैं और बेहतरीन लगती हैं। लेकिन उनका हालिया पिक्चर एकदम अलग है।
गौरी खान ने हाल ही में सुहाना का ब्रिटिश अवतार सामने लाया। इस पिक्चर में सुहाना ने एक ब्लैक ड्रेस पहना है। छोटी ब्लैक ड्रेस में सुहाना ने हाई बुट्स भी पहने हैं। इसके अलावा उनके साथ और दो महिलाएं थीं। तीनों ने ही ब्लैक अटायर पहन रखा है। इस पर गौरी ने कैप्शन लिखा है द ब्रिटिश चार्म।
The British charm @AnnabelsMayfair pic.twitter.com/bSkbT7MWm3
— Gauri Khan (@gaurikhan) June 8, 2018
इसके पहले भी मां गौरी सुहाना के साथ अपने पिक्चर्स डालती रहती थीं। सुहाना कुछ समय पहले अपने स्कूल की फ्रेंड्स को भारत दर्शन के लिए लाई थीं। यहां भी उन्होंने बहुत मस्ती की थी। इसके अलावा सुहाना अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ भी काफी बार स्पॉट होती हैं। उम्मीद है अनन्या और जाह्नवी की तरह सुहाना भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यु करें।
