1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fir registered against kangana ranaut on objectionable statement to sikh community

सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना कंगना रनौट को पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन बयानों की वजह से कंगना अक्सर मुश्किल में भी फंस जाती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस सिख समुदाय के खिलाफ एक आपत्तिजनक बयान दिया था। अब कंगना ने खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 
कंगना ने किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन के रूप में चित्रित करने और उन्हें सोशल मीडिया पर 'खालिस्तानी' कहने के लिए एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एफआईआर दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद की गई है।
 
कंगना पर महाराष्ट्र के दिलीप वलसे पाटिल ने आपत्तिजनक बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। बीते दिन कंगना के खार में स्थित घर के बाहर सिख समुदायों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
 
कंगना रनौट के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना है) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
 
अगला लेख
तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया पति का मजाक, बोलीं- निक और मुझमें 10 साल का उम्र का फासला...