1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. filmmaker kuljit pal passed away due to heart attack

मशहूर फिल्म निर्माता-एक्टर कुलजीत पाल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Film producer passes away
kuljit pal passed away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और एक्टर कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच 24 जून को उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
कुलजीत के मैनेजर संजय बाजपेयी ने ई टाइम्स को बताया कि कुलजीत जी को दिल का दौरा पड़ा था। साथ ही, वो कुछ समय से ठीक भी नहीं थे। कुलजीत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
 
खबरों के अनुसार कुलजीत पाल का अंतिम संस्कार 25 जून को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए 29 जून को प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। 
 
कुलजीत पाल ही वो निर्माता थे जिन्होंने एक्ट्रेस रेखा को फिल्मों में ब्रेक दिया था। हालांकि वो प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया था और फिल्म बंद हो गई थी। कुलजीत ने अपने करियर में फिल्म अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के मेकर्स पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप