गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film rrr is releasing on ott platform zee5 and netflix on 20th may
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 मई 2022 (17:16 IST)

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'आरआरआर'

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'आरआरआर' | film rrr is releasing on ott platform zee5 and netflix on 20th may
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' 20 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी।

 
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी रामचरण और जूनियर एनटीआर फिल्म आआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आरआरआर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करके चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 
 
आआरआर अब जी5 पर 20 मई को रिलीज होगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'आरआरआर' को सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जबकि नेटफ्लिक्स पर यह 20 मई को ही सिर्फ हिंदी वर्जन में रिलीज होगी।
 
उल्लेखनीय है कि 'आरआरआर' में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म में जहां राम चरण ने अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाया था, वहीं जूनियर एनटीआर, कोमाराम भीम का किरदार निभाया था।
ये भी पढ़ें
नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' का पहला गाना 'पर्दा दारी' रिलीज